Thursday, June 25, 2026
Homeसमस्तीपुर : किशोर के दाएं आंख में लगी गोली:फायरिंग करने वाला गिरफ्तार,...

समस्तीपुर : किशोर के दाएं आंख में लगी गोली:फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, फरार दूसरे युवक की गिरफ्तारी को हो रही छापेमारी

- Advertisement -

फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, फरार दूसरे युवक की गिरफ्तारी को हो रही छापेमारी

- Advertisement -

जख्मी किशोर का बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज।
समस्तीपुर में शनिवार देर शाम एक किशोर को दाएं आंख में गोली लगी है। फायरिंग की आवाज पर जुटे लोगों ने किशोर को बिथान पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -

किशोर रामविलास महतो का पुत्र प्रिंस कुमार (17) है। किशोर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों के अनुसार किशोर बाजार गया था, इसी दौरान किसी ने गोली मारी और बदमाश फरार हो गए। घटना बिथान थाना क्षेत्र के पुसहो गांव की है।

- Advertisement -

घायल का चल रहा इलाज।
खेल-खेल में गोली चलने की बात की चर्चा

गांव में चर्चा है कि प्रिंस गांव के ही कुछ लोगों के साथ बांसवाड़ा के पास देर शाम खड़ा था। इसी दौरान उसका दोस्त पिस्टल में गोली भरकर चेक कर रहा था। इसी बीच गोली फायर हो गई। जो प्रिंस के आंख में लगी। जिसके बाद दो दोस्त वहां से फरार हो गए।

फरार युवक की गिरफ्तारी को चल रही छापेमारी

‌थानाध्यक्ष जवाहरलाल राम के अनुसार एक युवक को पकड़ा गया है। युवक की पहचान पुसहो गांव निवासी शंकर मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र अर्जुन मुखिया के रूप में हुई है। जिससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर पुलिस फरार युवक की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस छापेमारी भी कर रही है।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular