Featured

मधुबनी : शादी के 3 साल बाद महिला की मौत:मधुबनी में फंदे से लटकी मिली लाश, भाई बोला-पैसों के लिए ससुराल वालों ने मारा है

मधुबनी के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के मदना गांव में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक की पहचान 28 साल की माला कुमारी के रूप में हुई है। महिला के भाई ने लिखित आवेदन में बताया कि मेरी बहन ने आत्महत्या नहीं की है, उसे ससुराल वालों ने मिलकर मार दिया है। भाई ने कहा कि अपनी बहन की शादी 2021 में मदना गांव निवासी मोहन साह के साथ कराई। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था अचानक मेरी बहन माला कुमारी को जानकारी लगी पति मोहन साहू का चक्कर किसी लड़की के साथ चल रहा है। जिसको लेकर माला कुमारी अपने पति से बार बार लड़की के बारे में पूछने लगी। पत्नी माला कुमारी ने अपने पति का फोन छीन कर तोड़ दिया, जिसके बाद घर में बार बार इसको लेकर अनबन होना शुरू हो गई। इसी बीच मोहन साहू का CTET का रिजल्ट आया तो मोहन साहू अपनी पत्नी को अपने मायके वालों से पैसा मांगने के लिए बार बार दबाव बनाने लगा। इस बात की जानकारी माला कुमारी ने अपने भाई महेश कुमार को दिया महेश कुमार अपने जीजा को इसको लेकर जब समझाया तो मृतक माला कुमारी के ससुराल वाले उसके साथ अत्याचार करने लगे। गांव के लोगों के द्वारा सूचना मिला कि माला कुमारी की मौत हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिली सूचना पाते ही थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रुद्रपुर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। मृतक महिला के परिजन के तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *