मौसम विभाग के अनुसार राज्य में दो जून को समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज आदि जिलों के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. हवा के साथ गर्जन और बारिश की संभावना जतायी गई है.
बता दें कि एक जून को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई इसके बावजूद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. 2 जून को भी कई जिलों में हल्की बारिश तो कई जिलों में गर्मी रहेगी. रविवार का अधिकतम तापमान 32-46 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ऐसे में लोगों को सर्तक रहने की जरूरत है.
हालांकि जून के दूसरे सप्ताह से लोगों को राहत मिलने लगेगी. IMD की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में 15 जून के आसपास मानसून आ सकता है. इससे राज्य में तेज हवा के साथ-साथ झमाझम बारिश हो सकती है. IMD की रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून के आसपास साउथ इंडिया में मानसून प्रवेश करेगा. इसके बाद 5 जून तक कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा और आंध्र प्रदेश में मानसून प्रवेश करेगा. 10 जून तक सिक्किम, तेलांगना और महाराष्ट्र, 12 जून तक झारखंद, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, गुजरात, मध्य प्रदेश, 20 जून को उत्तर प्रदेश, हिमाचल, लद्दाख, उत्तराखंड और 30 जून तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मानसून पहुंच जाएगा.