Thursday, March 5, 2026
Homeप्रादेशिकबैंक मैनेजर महिला को चाहिए था नौकरानी तो करा दी पति की...

बैंक मैनेजर महिला को चाहिए था नौकरानी तो करा दी पति की दूसरी शादी!

- Advertisement -

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सैनो गांव की रहने वाली एक नवविवाहिता अपने परिजनों के साथ मंगलवार को महिला थाना पहुंची। उसने जब पुलिस को आपबीती सुनायी तो पुलिस पदाधिकारी भी चौंक गये। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी विगत 2 मई को मुंगेर स्थित खड़गपुर के रहने वाले 50 वर्षीय हीरालाल दास से हुई थी। इसके बाद वह उसे लेकर दिल्ली चला गया। वहां जाने पर पता चला कि हीरालाल की पहले भी शादी हुई है।

- Advertisement -

पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 18 साल है और उसके पति हीरालाल दास की उम्र 50 वर्ष है। हीरालाल बिना किसी उंची मांग के ही शादी को राजी हो गया था। इसको लेकर परिजन भी शादी को तैयार हो गये। हीरालाल ने शादी के बाद उसे दिल्ली में साथ रखने की बात कही थी। पर शादी के बाद जब वह दिल्ली पहुंची तो हीरालाल के घर में पहले से मौजूद एक महिला को देख वह आश्चर्यचकित हो गयी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिल्ली में उसने पाया कि उसके पति की पहली पत्नी उसके साथ ही रह रही है। बताया कि वह महिला दिल्ली में बैंक में बतौर मैनेजर नौकरी करती है। पत्नी को घर का काम काज कराने के लिए नौकरानी की जरूरत थी। इसलिए उसने पति को दूसरी शादी करने के लिए भेज दिया। अब युवती और उसके परिवार के लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। पीड़ित ने शादी की कुछ तस्वीरें भी पुलिस को सौंपी है।

पीड़िता ने बताया कि नयी शादी होने की वजह से उसने उस समय कोई सवाल-जवाब नहीं किया। पर धीरे धीरे पूरा मामला समझ में आया। हीरालाल ने खुद ही बताया कि यह उसकी पहली पत्नी है। इस बात पर दो-तीन दिन तक विवाद चला। इसके बाद वह वहां से भागकर अपने मायके आ गयी। जहां परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची थी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular