Featuredदरभंगाप्रादेशिक

हीट वेव के कारण सभी आंगनबाड़ी, स्कूल एवं कोचिंग सेंटरों में शैक्षणिक कार्य 08 जून तक रहेगा स्थगित।

दरभंगा: आपदा प्रबंधन विभाग के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा द्वारा राज्य के सभी जिला पदाधिकारी को पत्र निर्गत करते हुए कहा कि विगत कुछ दिनों से अप्रत्याशित भीषण गर्मी के साथ लू के प्रकोप में बिहार राज्य के अधिकांश जिले हैं। इसके साथ ही कतिपय जिलों में यथा – गया, औरंगाबाद, कैमूर में तापमान 46°C से भी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, यही स्थिति कमोबेश अन्य सभी जिलों की भी है।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रतिनिधि के द्वारा यह अनुमान बताया गया है कि ऐसी स्थिति 08 जून, 2024 तक बने रहने की संभावना है।

इसी के कारण यह निर्णय लिया गया है कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय के साथ साथ कोचिंग संस्थान एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में 30 मई 2024 से 8 जून 2024 तक शिक्षण कार्य बन्द रहेगा, ताकि भीषण गर्मी के प्रकोप से बच्चों को बचाया जा सके।

उन्होंने सभी जिला पदाधिकारी को कहा कि भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार, पटना द्वारा पूर्व में निर्गत गाईडलाईन तथा उक्त संबंध में विभिन्न विभागों के द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई करना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *