शक्तिधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य चार दिवसीय 25वें मंगल महोत्सव
शक्तिधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य चार दिवसीय 25वें मंगल महोत्सव के प्रथम दिन शक्तिधाम महिला मंडल द्वारा दादी जी को मेहंदी लगाकर और चुनरी चढ़ाकर विधिवत आध्यात्मिक प्रतीक स्वरूप मंगल महोत्सव मेंआमंत्रित किया गया। इस आयोजन में महिला सदस्यों के साथ-साथ नारायणी सेना की युवा पीढ़ी ने भी अच्छी संख्या में भाग लिया।इस अवसर पर शक्तिधाम महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य श्रीमती मीरा बगड़िया जी द्वारा सभी सदस्यों को चुनरी एवं शक्तिधाम सेवा समिति की ओर से चूड़ा दिया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती किरण बूबना, श्रीमती रिंकू दारूका,श्रीमती विमला ढा़ंढ़णिया,श्रीमती ललिता पोद्दार,श्रीमती उर्मिला सुरेखा,श्रीमती मंजू तुलस्यान,श्रीमती स्वीटी केड़िया,श्रीमती स्वाति सरावगी,श्रीमती बबीता बजाज,श्रीमती नीतू खेड़िया,श्रीमती वंदना बोहरा के साथ अच्छी संख्या में महिला सदस्य ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 23 तारीख की सुबह श्री राणी सती मंदिर गांधी चौक से 325 महिलाओं ने एक जैसी पारंपरिक वेशभूषा में नारायणी सेना के नेतृत्व में दादी जी का कलश लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए एक आकर्षक यात्रा निकाली जिसमें सभी भक्त झुमते गाते हुए शक्तिधाम मंदिर पहुंचे। उक्त कार्यक्रम में महिला सदस्यों एवं नारायणी सेना की बच्चियों के साथ साथ अच्छी संख्या में पुरुष भक्तों ने और युवा पीढ़ी के दादी के चाकर भक्तों ने भी अच्छी संख्या में भाग लिया। यात्रा की शुरुआत में राणी शक्ति सेवा समिति द्वारा भक्तों के बीच शिकंजी,चाय इत्यादि वितरण किया गया। राणी शक्ति सेवा समिति के श्री संजय कंदोई,श्री अनिल खेतान,श्री संजीव मित्तल ने अच्छी संख्या में अपने सदस्यों के साथ महिलाओं के बीच कलश इत्यादि का वितरण किया। श्री खाटू श्याम मंडल दरभंगा द्वारा मारवाड़ी स्कूल रोड़ में पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। श्री खाटू श्याम मंडल की ओर से प्रधान सचिव संजीव टिबरेवाल,श्री अनूप शर्मा,श्री अनिल बरोलिया श्री अजय चौधरी ने भक्तों का स्वागत किया।
पुनः उसी दिन संध्या 7:00 बजे से शक्तिधाम मंदिर परिसर में आमंत्रित कलाकार नागपुर से पधारे श्री उज्जवल खाकोलिया द्वारा ‘भक्ति में शक्ति ‘ कार्यक्रम के अंतर्गत सुदामा चरित्र का रोमांचक प्रस्तुतीकरण किया, रसखान चरित्र, कर्मा बाई चरित्र आदि का मनमोहक एवं भावपूर्ण रूप का भक्तों को रसास्वादन करवाया।रात काफी संख्या में देर रात तक भक्त भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते रहे।
इन सारे आयोजनों में श्री पवन कुमार बगड़िया, श्री विवेक कुमार बजाज, श्री विनोद कुमार तुलस्यान, श्री दिनेश कुमार दारूका, श्री सुबोध सरावगी, श्री संदीप दारूका, श्री लक्ष्मण पंसारी एवं अनेक अन्य कार्यकर्ता व्यस्त हैं।
