Featuredदरभंगा

पुण्यतिथि पर याद किए गए पं. ताराकांत झा।

दरभंगा। बार एसोसिएशन भवन, दरभंगा में शनिवार को बिहार के पूर्व महाधिवक्ता सह बिहार विधान परिषद् के पूर्व सभापति मिथिला विभूति पंडित ताराकांत झा के 10वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने नमन किया।

अधिवक्ता बिरेन्द्र कुमार सिंह और रमणजी चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के शिवनगर गांव में

जन्म लेने वाले ताराकांत झा ने वकालत पेशा को अपनाये। वे दरभंगा बार एसोसिएशन भवन में तत्कालीन महासचिव रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन दिन तक संविधान

का ज्ञान नव आगत वकीलों को दीए थे। वे बिहार विधान परिषद् के सभापति पद पर रहे। वे बिहार के महाधिवक्ता पद पर रहे। वे बार काउंसिल आॅफ इण्डिया के सदस्य रहे। वे बिहार स्टेट बार काउंसिल पटना के अध्यक्ष पद

पर रहे। मैथिली भाषा को भारत के संविधान के अष्टम अनुसूची में शामिल कराने में महथी भूमिका निभाए। मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, विरेन्द्र कुमार झा, माया शंकर चौधरी, नरेश कुमार झा,

रामदत्त सिंह, नविनेन्द्र कुमार मिश्र, कुलदीप दिवान, संजय कुमार, किरण कुमारी, श्याम कुमार झा, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता केदार झा, अधिवक्ता लिपिक बिनय कुमार झा, न्याय अतिथि दिवेश कुमार चौधरी समेत दर्जनों वकीलों ने पंडित ताराकांत झा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *