इसी कड़ी में दिनांक 06 मई 2024 को राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रोड शो किया जाएगा। अपराह्न 4:30 बजे मैथिली ठाकुर का प्रेक्षागृह लहेरियासराय, दरभंगा में आगमन के
पश्चात वरीय पदाधिकारियों द्वारा उन्हें पाग व चादर से सम्मानित किया जाएगा। लगभग 05 बजे अपराह्न वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वीप आईकॉन एवं मतदाताओं का
सम्बोधन के पश्चात, जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा के पुस्तक के चतुर्थ संस्करण का लोकार्पण होगा। तत्पश्चात राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर द्वारा संबोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शाम 06 बजे
सुश्री ठाकुर का रोड शो का आयोजन होगा, जो कि आॅडिटोरियम से शुरू होकर लहेरियासराय टॉवर-लोहिया चौक-नाका नं0-06, से होते हुए कोतवाली चौक-मिर्जापुर-आयकर चौराहा से श्यामा माई मंदिर चौरंगी
तक पहुंचेगी। पुन: वापस दरभंगा स्टेशन होते हुए-दोनार-अल्लपट्टी-कर्पूरी चौक-बेंता होते हुए लहेरियासराय टॉवर से आगे लोहिया चौक पर समाप्त होगी। इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी प्रकार की आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इस रोड शो में काफी संख्या में स्थानीय मतदाता शामिल होंगे, जिनसे शत-प्रतिशत मतदान की अपील की जाएगी।





