Featuredदरभंगा

रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध स्थिति में मिली युवक की लाश।

दरभंगा:- दरभंगा-सकरी रेलखंड पर सदर थाना क्षेत्र के बिजली गुमती के पास रेलवे ट्रैक किनारे संदिग्ध स्थिति में एक युवक का शव मिला। मृतक के शरीर, हाथ, पैर एवं सिर में जख्म के कई निशान थे। प्रथमदृष्टया देखने से ट्रेन दुर्घटना प्रतीत होती है।

वहीं दूसरी ओर मृतक की बाइक घटनास्थल से 400 मीटर दूर मुख्य सड़क पर पायी गयी। बाइक की चाबी मृतक की जेब से बरामद हुई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच ले गई। शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण उसे शीतगृह में रखवा दिया गया। शाम में मृतक की पहचान भालपट्टी ओपी क्षेत्र के अंधरी गांव निवासी कपिलेश्वर सहनी के पुत्र विशाल कुमार सहनी (21) के रूप में की गयी। गुरुवार की शाम मृतक के पिता कपिलेश्वर सहनी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम उन्हें और उनके पुत्र के साथ उनका साला कई लोगों के साथ मिलकर जमीन विवाद को लेकर मारपीट कर रहा था। वे जान बचाकर वहां से भाग गए। उन्हीं लोगों ने उनके बेटे को मारपीट कर फेंक दिया है। गुरुवार की शाम थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *