Featuredदरभंगा

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में युवक दोषी करार।

दरभंगा। पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश प्रतिमा परिहार की अदालत ने सदर थाना क्षेत्र के एकभिण्डा गांव निवासी संतोष पासवान को छोटी मासूम बच्ची के

साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को दोषी करार दिया है। विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि 28 मार्च 2021 को अभियुक्त ने एक तीन

साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता की जांच डीएमसीएच में हुई। पुलिस ने महिला थाना में प्राथमिकी संख्या 34 /21 दर्ज कर आरोपी के बिरुद्ध

आरोप पत्र समर्पित किया। तदनुसार कोर्ट ने संज्ञान लिया। आरोप गठन पश्चात अभियोजन पक्ष से 9 साक्षियों की गवाही हुई। अदालत ने आरोपी को भादवि की धारा 376 एबी और पॉक्सो ऐक्ट की धारा 6 के

तहत दोषी करार दिया। सजा की अवधि निर्धारण के बिंदु पर सुनवाई और निर्णय के लिए 19 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *