Featuredदरभंगा

संस्कृत विश्वविद्यालय में भारतीय नव संवत्सर का हुआ आयोजन।

दरभंगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा भारतीय नव संवत्सर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की

अध्यक्षता स्नातकोत्तर प्रभारी प्रो. सुरेश्वर झा ने की। धर्मशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. दिलीप कुमार झा ने विषय

प्रवर्तन के दौरान विक्रम- संवत्सर का वैशिष्ट्य बताते हुए कहा कि इसी दिन से ब्रह्मा ने सृष्टि की।

राम का राज्याभिषेक, आर्य-समाज की स्थापना आज हुई, इत्यादि। विशेष व्याख्यान में ज्योतिष विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वरुण कुमार झा ने विविध का

गणना बताई, वार क्रम समझाया, मास का नाम पूर्णिमा पर पड़ने वाले नक्षत्र पर पड़ता है, फिर संवत्सर को समझाएं। कुलसचिव डॉ. दीनानाथ साह ने कहा कि इस प्रकार आयोजन हर वर्ष होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *