Featuredदरभंगा

पतोर थाना क्षेत्र से पिस्तौल एवं गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार।

पतोर थाने के खैरा गांव में पुलिस ने एक युवक के पास से एक पिस्टल समेत छह कारतूस बरामद किये हैं। पतोर थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना पर खैरा गांव

के बसौली चौर स्थित मुर्गा फार्म में गत पांच अप्रैल की रात छापेमारी की। छापेमारी में खैरा निवासी स्व. गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र प्रीतेश कुमार सिंह के पास से एक देसी पिस्टल बरामद की गई।

उसके मैगजीन में तीन गोली लोड थी। इसके अलावा उसकी जेब से भी पुलिस ने 7.65 एमएम के दो एवं आठ एमएम का एक कारतूस बरामद किया है।

थानाध्यक्ष के अनुसार वह किसी आपराधिक घटना को अंजामा देने वाला था। पुलिस ने प्रीतेश को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष शिवनारायण कुमार ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *