Sunday, May 3, 2026
Homeदरभंगाहत्या मामले में पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार।

हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार।

- Advertisement -

बिरौल थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन के नेतृत्व में थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिला को अपने ही घर से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -

मृतका को एक चार वर्ष की बेटी भी है। आरोपी महिला बहेरा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की रहने वाली उमेश यादव की पत्नी पुनीता देवी है। महिला पर हत्या मामले में बिरौल थाना में कांड संख्या 607/23 दर्ज है।

- Advertisement -

मृतका सीता देवी की मां इंदु देवी ने बेटी की मौत के बाद थाने में आवेदन दिया था। इसमें कहा था कि 2018 में अपनी बेटी की शादी बिरौल थाना क्षेत्र के ठीका गांव के महेंद्र यादव के पुत्र छत्तीस यादव से की थी। इस शादी में 5 लाख रुपए, दो भरी सोना, एक बाइक दहेज में दिया था। इससे वर पक्ष खुश नहीं हुए।

शादी के कुछ दिनों बाद दामाद छतिश कुमार यादव मार-पीट करता था। वो कहता था-तुम अपने माता-पिता से एक लाख रुपए दहेज के रूप में मांग कर लाओ, तब तुमको रखेंगे। नहीं लाने पर लड़की को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

ससुराल पक्ष ने आपस में मिलकर षड़यंत्र रचकर मेरी बेटी सीता देवी को फांसी लगाकर हत्या कर दी। इस बाबत बिरौल थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। मृतका की सास को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular