Featuredदरभंगा

भंडारिसम पंचायत में अवैध संबंध में ईंट-भठ्ठा मैनेजर की हत्या मामले में एक महिला गिरफ्तार।

दरभंगा के मनीगाछी थाना के भंडारिसम पंचायत में अवैध संबंध में ईंट-भठ्ठा मैनेजर की हत्या मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार महिला बहेड़ा थाना क्षेत्र के तरौनी गांव निवासी मुकेश झा उर्फ चंदन की पत्नी मन्नू देवी को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। महिला मन्नू देवी अपने पिता युगेश्वर झा के पास भंडारिसम पंचायत के चकवसावन गांव में ही रहती थी।

महिला दो बच्ची की मां है। एक बच्ची 14 वर्ष की एवं दूसरी 5 वर्ष की बताई गई है। दोनों बच्ची अपने मामा-मामी के साथ कोलकाता में रहती है।

महिला अपने पिता के घर पर अकेली रहती थी। उनके माता-पिता एवं घर के अन्य सदस्य गांव से बाहर रहते हैं। महिला के निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में रखे ट्रंक से सुमन कुमार यादव उर्फ संतोष यादव का गमछा, रैक से चप्पल और मोबाइल जो तोड़कर फेंका गया था, बरामद किया है।

पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि सुमन की हत्या में महिला के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे। इसलिए महिला के मोबाइल कॉल डिटेल को खंगाला जा रहा है।

बताते हैं कि महिला पति से अनबन के बाद अपने मायके में ही रहती है, उसके कई लोगों से संबंध होने की बात कही जा रही है। 01 अप्रैल को मृतक के भाई अशोक कुमार यादव ने कोतवाली थाना पुलिस के समक्ष दिए अपने फर्दबयान में रामनाथ झा और प्रेम झा के संलिप्त होने की आशंका जाहिर की थी।

हलांकि दोनों अभी मनीगाछी थाना पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या-73/24 दर्ज कर जांच चल रही है। एक महिला मन्नू देवी को गिरफ्तार किया गया है। तकनीकी सेल की मदद से अभी जांच चल रही है। बहुत जल्द इसमें संलिप्त अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *