Featuredदरभंगा

भारी मात्रा में कफ सिरप के साथ दो गिरफ्तार।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थाने की पुलिस का नशा एवं नशेड़ियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में लहेरियासराय थाना की पुलिस ने सीआईएसएफ के सहयोग से शनिवार को

214 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी चंदन कुमार व रोहित कुमार हैं।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर सीआईएसफ के जवान सहित थाने के पुलिस पदाधिकारी वाहनों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान लोहिया चौक पर स्कूटी सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। जब जांच की गई तो उनके पास से एक बड़े झोले से 214 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *