Featuredदरभंगा

मेंटेंस कार्य को लेकर कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

दरभंगा: बिजली के मेंटेंस कार्य को लेकर शहर से गांव तक के कई इलाकों में आठ घंटो के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बुधवार को 33केवी अतिहर, रामनगर-फेकला एवं रामनगर – दोनार इंडस्ट्रियल एरिया में आठ घंटो के लिए शाउटडाउन की मांग एपीएआर इंडस्ट्रीज के एजीएम राकेश कुमार के द्वारा की गई है।

इस संबंध में बताया कि 220 केवी दरभंगा डीएमटीसीएल लाइन में मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा।

इस दौरान सुबह के नौ बजे से लेकर संध्या के चार बजे तक फेकला, दोनार, अतिहर , रामनगर एवं दोनार औधोगिक क्षेत्र से मिलने वाली बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *