नमाजी नागरिकों पर नहीं हिंदुस्तान के संविधान पर लात मारा गया है : माले।
दिल्ली में नमाजियों के प्रति अपमान और हिंसा के खिलाफ भाकपा-माले के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के तहत सोमवार भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने नफरत व पुलिसिया बर्बरता पर रोक लगाओ, नफरत की राजनीति नहीं चलेगी आदि नारे लगाते हुए प्रतिवाद मार्च निकाला।
प्रतिवाद मार्च में माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, एपवा जिला सचिव शनिचरी देवी,
अशोक पासवान, किसान महासभा जिला सचिव अभिषेक कुमार, एक्टू जिला सचिव उमेश साह, किसान महासभा जिला अध्यक्ष धर्मेश यादव,शनीचर पासवान, जमशेद, रंजन सिंह, संजय राम,
ललन पासवान, केशरी यादव, सुरेंद्र पासवान, शिवचंद्र पासवान सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में पार्टी नेता-कार्यकर्ता शामिल थे.
मार्च पोलो मैदान से शुरू हुआ और लहेरियासराय टावर, लोहिया चौक से पुन: वापस आकर लहेरियासराय टावर पर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गया।
