- Advertisement -
वीडियो पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संज्ञान लेते हुए एएसआई सरयू प्रसाद को निलंबित कर दिया है।
वहीं, होम गार्ड के जवान अनिल कुमार को तीन महीने के लिए कार्य से वंचित कर दिया है। बहादुरपुर थाना में कार्यरत पुलिसकर्मी शनिवार
को कैदी को लहेरियासराय कोर्ट में पेशी के लिए लाया था लेकिन खैनी खाने चक्कर में हथकड़ी की रस्सी कैदी को ही थमा दिया।
इस दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया। पुलिसकर्मी के इस गैर जिम्मेदाराना हरकत पर एसएसपी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एएसआई सरयू प्रसाद को निलंबित कर दिया।
वहीं, होम गार्ड के जवान अनिल कुमार को तीन महीने के लिए कार्य से वंचित कर दिया गया।





