कोचिंग पढ़ने गई छात्रा का अपहरण, मामला दर्ज।
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। कोचिंग पढ़ने गई छात्रा के अपहरण की जानकारी से ग्रामीणों में रोष है।
इस मामले में लड़की के दादा ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया है
कि गत 31 जनवरी को सुबह मेरी पौत्री कोचिंग में पढ़ने के लिए अपनी सहेली के साथ निकली। लड़की को नौ बजे घर वापस आना था
लेकिन वो समय से घर वापस नहीं आयी। इसके बाद हम लोग अपने स्तर से खोजबीन करने लगे लेकिन अभी तक उसका कोई अता-पता नही चला है।
प्रभारी थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया की लड़की की बारामती के लिए छापेमारी की जा रही है।
