Featuredदरभंगा

सरकारी हाई व प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के लिए नई समय सारणी लागू।

जिले के सरकारी हाई व प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के लिए नई समय सारणी नए साल के पहले दिन से लागू हो गयी। हालांकि पहले दिन आदेश बेअसर दिखा। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। कई स्कूलों में तो एक भी बच्चा नहीं पहुंचा।

कई शिक्षकों ने बताया कि साल के पहले दिन बच्चे नया साल मनाने में लगे रहते हैं। ऐसे में वे स्कूल कैसे आएंगे। मौसम भी खराब है। इसमें अभिभावक भी बच्चों को घर से निकलने देना नहीं चाह रहे हैं। उधर, ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में तो बच्जों की संख्या और भी कम रही। बता दें कि हाई व प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से नई समय तालिका लागू की गई है। इसके तहत सभी शिक्षकों को कम से कम छह क्लास लेने हैं। तालिका के अनुसार शिक्षकों को स्कूल उपस्थित पंजी में अपनी हाजिरी भी दर्ज करनी है। छह क्लास नहीं लेने वाले शिक्षकों के बारे में हेडमास्टरों को अलग से डीईओ को रिपोर्ट भेजनी है।

सुबह साढ़े नौ से शाम पांच बजे तक छह क्लास संचालित कराने का जिम्मा हेडमास्टरों को मिला है। आधे घंटे का समय सुबह नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक प्रार्थना, योगाभ्यास, व्यायाम और ड्रिल कराने समय निर्धारित किया गया है। दोपहर में 40 मिनट के लंच पीरियड के बाद 12. 50 से पांच बजे तक लगातार क्लास की घंटियां निर्धारित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *