Featuredदरभंगा

देसी लोडेड कट्टा, एक जिंदा कारतूस तथा डायगर के साथ दो गिरफ्तार।

केवटी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छतवन कुंवर चौक से हथियार के साथ एक नाबालिग सहित दो लड़के को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। थानाध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि छतवन कुंवर चौक के पास घने आम के बगीचा में 2 लड़का संदिग्ध स्थिति में काफी देर तक घूम रहा था। संदेह होने पर कुछ लोगों ने थाना को सूचना दिया।

पुलिस सक्रिय हुई। दल बल के संग पहुंचकर दोनों लड़का को कब्जा में लिया। तलाशी लेने पर एक नाबालिग लड़का के पास से एक देसी लोडेड कट्टा, एक गोली और दूसरे लड़का के बायें पॉकेट से एक जिंदा कारतूस तथा एक डायगर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *