Featuredदरभंगा

विद्यालय कराटे प्रतियोगिता हेतु दरभंगा की टीम रवाना।

दरभंगा: जिला खेल पदाधिकारी श्री परिमल द्वारा बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालक) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम आज गया जिला के लिए रवाना हुई।

उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 07 एवं 08 दिसम्बर को खेल भवन, गया में होनी है, जिसमें अण्डर -14, 17 एवं 19 आयु वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में सभी जिलों से बालक हिस्सा ले रहे हैं।

उक्त अवसर पर लिपिक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार सिंह, वरीय कराटे प्रशिक्षक सुरेन्द्र आन्नद, विक्रांत सिंह, कराटे संघ, दरभंगा के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन एवं इस प्रतियोगिता हेतु प्रतिनियुक्त दल प्रभारी-सह-जिला मुख्य कराटे प्रशिक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं व अपना आशीष प्रदान करते हुए दल को प्रतियोगिता हेतु गया रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *