Featured

डी.एम. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

दरभंगा: भारत निर्वाचन आयोग एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी के द्वारा किया जाना है।

इसी निर्देश के अन्तर्गत त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला दण्डाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में दरभंगा, समाहरणालय परिसर अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के तीनों तलों पर घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम का अवलोकन किया गया।

वही बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयर हाउस के आंतरिक घूम-घूम कर गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ई.वी.एम. का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुश्री चंद्रिमा अत्री,संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार वही राजनीतिक दल की ओर से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार झा,भाजपा के प्रतिनिधि अशोक नायक, माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव तथा निर्वाचन शाखा के कर्मीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *