Featuredदरभंगाप्रादेशिक

5 फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में दो भाइयों पर हुआ हमला, दोनों भाई हुए घायल।

नवादा में पूर्व के विवाद को लेकर घर में सोए दो भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिससे दोनों घायल हो गए। घायल की पहचान कृष्णा चौधरी के पुत्र सुजीत कुमार तथा सतेंद्र चौधरी रूप में हुई है। दोनों घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल के भाई प्रमोद चौधरी ने बताया कि बगल के ही जमीन को लेकर 2 महीने से विवाद चल रहा है। और दो दिन पहले ही पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में फैसला भी कर दिया गया था। फैसला में यह बात सामने निकल कर आई थी कि मेरे जमीन के तरफ मकान बनाने के दौरान खिड़की नहीं निकाला जाएगा। वहीं 5 फीट जमीन को लेकर विवाद हो रहा था। घायल के भाई ने बताया कि पंचायत का फैसला आने के बावजूद भी वहां खिड़की निकाल रहे हैं। इसका विरोध किया तो उन लोगों के द्वारा मेरे घर में घुस कर रात में हमला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *