Featuredदरभंगाप्रादेशिक

प्यार में पड़कर दरभंगा में शादी रचाने वाली नेपाली महिला अब पहुंची महिला थाना, बताया ये मामला।

दरभंगा: एक निजी बैंक कर्मी के प्यार में पड़कर दरभंगा में शादी रचाने वाली महिला ने थाने की शरण ली है।

दरभंगा के महिला थाना में प्रेमी गोविंद कुमार, पहली पत्नी प्रेरणा देवी सहित सास और ससुर पर उसने मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नेपाल से आई महिला ने महिला थाने में अपने प्रेमी और उनके परिजनों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करवाई है। इसमें उसने कहा है कि इसी 20 अगस्त को उसके पति गोविंद साह, पहली पत्नी प्रेरणा देवी, गोविंद की मां पुनीता देवी और गोविंद के पिता राम आश्रय साह ने घर बंद कर बुरी तरह उसकी पिटाई की।

नेपाल की महिला के मुताबिक ‘उन लोगों ने कहा कि जब तक दहेज में पांच लाख रुपये नहीं दोगी तब तक तुम्हें घर में नहीं रहने दिया जाएगा।’ महिला ने पति गोविंद साह के मामा छोटू साह पर पांच लाख रुपए से अधिक के सोने के जेवरात छीनकर भागने का आरोप लगाया है। नेपाली महिला संगीता देवी ने पहले पति से तलाक लेकर गोविंद साह से शादी रचाई थी। इतना ही नहीं, गोविंद साह के लिए उसने अपने दो बच्चों को भी छोड़ दिया, जबकि गोविंद ने आठ साल पहले पहली पत्नी प्रेरणा से भी कोर्ट मैरिज की थी।

दरभंगा जिला के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गायत्री मंदिर के पास रहने वाला गोविन्द कुमार एक निजी बैंक में काम करता है। गोविन्द ने आठ साल पहले प्रेरणा से दरभंगा कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद उसका तबादला रक्सौल में हो गया। ये नेपाल का बॉर्डर इलाका है। नौकरी के दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से गोविन्द और संगीता की दोस्ती बढ़ी और उसे फिर प्यार हो गया। आखिर में संगीता ने गोविन्द से शादी कर ली। इस संबंध में दरभंगा महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *