Featuredदरभंगाप्रादेशिक

घास काटकर लौट रही महिला के शरीर पर गिरा बिजली का तार, मौके पर मौत।

दरभंगा: जिले के हायाघाट थानाक्षेत्र के सझौती गांव में एक महिला के ऊपर 11 हजार केवीए का तार गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। शनिवार को उक्त महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। महिला की पहचान सझौती गांव के ही राजाराम की 45 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रेणु देवी शनिवार की सुबह मवेशियों केलिए घास काटने निकली थी। लौटते समय घर के निकट 11 हजार केवीए के बिजली का तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से रेणु देवी की मौत हो गयी।

रेणु देवी के पति पानीपत में काम करते हैं। उन्हें सूचना दे दी गयी हैं। वहीं मृतका के देवर मिथिलेश राम ने बताया कि घटना की सूचना हायाघाट थाना को भी दी गयी। मौके पर थाना की पुलिस पहुंची थी। उन्ही के निर्देश पर शव को पोस्टमार्टम केलिए लाया गया। मृतका के चार बच्चे हैं जिनमे तीन पुत्र एवं एक पुत्री शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *