Featuredदरभंगाप्रादेशिक

लोजपा (रा) के प्रदेश महासचिव के नेतृत्व में चलाए जा रहे प्रजा संवाद कार्यक्रम को लगातार मिल रहा है जनसमर्थन।

दरभंगा: शुक्रवार को दरभंगा सदर प्रखंड अंतर्गत बलहा पंचायत के बलहा गांव में लोजपा (रा) द्वारा प्रजा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान लोजपा (रा) के नेताओं ने प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व में आमजनों से स्थानीय समस्याओं एवं मुद्दों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकांश लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही के कारण सिंचाई में समस्या होने की बात को प्रमुखता से रखा। लोगों ने बताया कि खेतों में बोरिंग तो गाड़ा हुआ है। पर सरकार के निर्देश के अनुसार एग्रीकल्चर स्किम के तहत सस्ती बिजली का कनेक्शन आजतक बोरिंग तक नहीं पहुंच सका है। इसके लिए विभाग को कई बार आवेदन दिया जा चुका है। इसके अलावा बलहा हाईस्कूल से मानिक गांव तक सड़क निर्माण की आवश्यकता को भी लोगों ने प्रमुखता से उठाया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य, शौचालय, नली गली एवं नलजल आदि की भी कई समस्याएं सामने आईं।

कार्यक्रम के सम्बंध में जानकारी देते हुए लोजपा(रा) के प्रदेश महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान नये बिहार की परिकल्पना के साथ कार्य कर रहे हैं। इसी के तहत जहां एकतरफ उन्होंने व्हाट्सएप नम्बर जारी कर आमजन से बिहार केलिए सुझाव मांगा है, वहीं दूसरी तरफ़ प्रजा संवाद कार्यक्रम के द्वारा आमजनों के स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उसके समाधान हेतु प्रयासरत हैं। इसी क्रम में आज बलहा में प्रजा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां स्थानीय लोगों ने जो समस्याएं बतायी है, उनके कारणों का अध्यन कर इसके समाधान केलिए पूरा प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेन्द्र झा, प्रभाकर ठाकुर, प्रवीण झा, गुंजन कुमारी, प्रदीप कुमार पासवान, अमरेश सिंह राठौड़, मोहन कुमार ठाकुर आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *