लनामिवि दरभंगा: देश की आजादी के 77वें वर्षगांठ सह दरभंगा यूनेस्को क्लब के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय में “एक शाम वीरों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संदीप विश्वविद्यालय, मधुबनी के कुलपति प्रो. समीर वर्मा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. डॉली सिन्हा, दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. रहमतुल्लाह रहे।
कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार ने किया। क्लब की ओर से मंचासीन रहे रतन कुमार खेरिया, क्लब के वर्तमान अध्यक्ष एवं मनोरंजन अग्रवाल क्लब के पूर्व अध्यक्ष, अमरनाथ साह। कार्यक्रम बिनोद पंसारी क्लब के फाउंडर डायरेक्टर की अध्यक्षता में हुआ। शुभारंभ अतिथियों का सामान एवम दीपोत्सव के साथ हुआ। “एक शाम वीरों के नाम” कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। देश के उन वीर शहीद सैनिकों का जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, शहीद हवलदार दिनेश प्रसाद सिंह की पत्नी मीना देवी, शहीद हवलदार अरुण कुमार झा की पत्नी कामिनी कुमारी, शहीद नरेश यादव की पत्नी रीता देवी, युद्ध में घायल सूबेदार मेजर मधुकांत झा 23 वर्ष से भारतीय सेना में सेवा प्रदान कर रहे रामबाबू यादव एवं सामाजिक संस्था जीवन रक्षक परिवार जो 24×7 सामाजिक एवं मानवीय हितों के कार्य के लिए तत्पर रहती है उन्हें भी सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होली मिशन स्कूल, माउंट समर कान्वेंट स्कूल तथा नटराज डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा दिया गया। बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रम की वहां पर उपस्थित सारे दर्शकों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की, वीर सैनिकों का सम्मान करते हुए क्लब के सभी सदस्य मान्यनिय अतिथिगण एवं दर्शकों ने “एक शाम वीरों के नाम” की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम को अद्भुत बताया कार्यक्रम में उपस्थित रहे क्लब के सदस्य डॉ. मधुरंजन प्रसाद, डॉ. विनोद कुमार, एस एच् अली सर, राघवेंद्र कुमार एवं राम बाबू शाह उपस्थित रहे।




