Featuredदरभंगाप्रादेशिक

शराब तस्करी के विरोध छापेमारी की खबर सुनते ही छत से कूदा युवक, घायल अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती।

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहने के वाबजूद आये दिन शराब की बरामदगी होती रहती है। इसी क्रम में गुरुवार की देर शाम उत्पाद विभाग की टीम ने मब्बी ओपी क्षेत्र के बसेरा कॉलोनी के निकट एक बोलेरो और स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। वहीं छापेमारी की खबर सुनते ही भागने की कोशिश कर रहे एक युवक ने दो मंजिला मकान के छत से छलांग लगा दिया। छत से गिरकर युवक बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसे उत्पाद की टीम द्वारा हिरासत में लेकर ईलाज केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

वहीं घायल युवक की पहचान विशनपुर थाना क्षेत्र के गोढियारी पंचायत के कमलपुर निवासी महेश्वर यादव के 30 वर्षीय पुत्र बलराम यादव के रूप में हुई है। घायल आरोपी युवक ने बताया कि वह रांची में रहकर कैब चलाता है। वह गांव आया था। दोस्तों के बुलाने पर वह गया था। उसे शराब के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *