Featuredदरभंगाप्रादेशिक

महादेव का अनोखा भक्त! 501 सुई लगाकर सुल्तानगंज से पैदल चला देवघर।

सावन की पवित्र माह में कच्ची कांवरिया पथ पर बाबा पर जलाभिषेक करने भक्त भी बाबा तक पहुंचने के कष्ट करते है. सुल्तान से देवघर जाने के रास्ते में कई तरह के भक्त देखने को मिल रहे है. कुछ ऐसा ही नजारा मुंगेर जिला के असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर देखने को मिला. बिहार के कैमूर जिला के कुदरा गांव निवासी संटू शर्मा बम जीवन में पहली बार बाबा बैजनाथ धाम देवघर पैदल जा रहे. संटू बम अपने शरीर पर 501 सुई लगाकर जा रहे है, सुई शरीर के दोनों हाथ ,पेट ,छाती,और पीठ पर त्रिशूल बनाकर जा रहे हैं.

वही संटू बम को देख कच्ची कांवरिया पथ पर लोग आश्चर्य चकित हो रहे है. बम बताते है की कोरोना के कारण बहुत ही कर्ज हो गया था इसलिए पहली बार बाबा के पास जाने को इच्छा हुआ. इसको लेकर हमने शरीर पर 501 सुई लगाकर बाबा बैजनाथ धाम में दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे है. उन्होंने कहा की बाबा की महिमा अपरम पार है. सोमवार को घर से शरीर पर सुई लगाकर सुल्तानगंज पहुंचे थे. मंगलवार को सुल्तानगंज गंगा घाट से जल भरकर बाबा बैजनाथ जा रहे है लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शरीर में लगी 501 सुई एक भी नहीं निकली.

उन्होंने कहा कि शरीर में लगी सुई से मुझे कोई फर्क नहीं हो रहा है. आगे उन्होंने बताया कि महादेव के भक्ति के साथ वो अपने पेट के लिए जा रहे हैं क्योंकि दुनिया में अगर पेट नहीं तो किसी -किसी से भेंट नहीं वाली बात होती है. उन्होंने कहा कि हमारा एक यूट्यूब चैनल खेसरिया लोहार के नाम से है. जिसमे डांस ,सोश के बोतल को अपने सर से फोड़ना, गर्म और लाल सरिया को जीभ से ठंडा कर देना आदि कला करते है. जिसमे एक कला लेकर महादेव के पास जा रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *