Featured

सड़क सुरक्षा को लेकर दरभंगा में 243 सरकारी एवं गैर-सरकारी वाहन चालकों को दिया गया प्रशिक्षण


सुरक्षित चालक, सुरक्षित परिवार एवं सुरक्षित समाज के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय की पहल
दरभंगा, 21 अगस्त 2026 :-
दरभंगा जिला अंतर्गत सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी वाहन चालकों को सुरक्षित चालक, सुरक्षित परिवार एवं सुरक्षित समाज की अवधारणा से जोड़ने तथा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन कार्यालय, दरभंगा द्वारा नियमित रूप से चालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बिहार सड़क सुरक्षा परिषद के निर्देशानुसार चालकों को अद्यतन तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक माह तीन प्रशिक्षण दिवस* निर्धारित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मई 2026 से मार्च 2027 तक संचालित किया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

प्रशिक्षण के दौरान चालकों को सुरक्षित वाहन परिचालन, यातायात नियमों के पालन, सड़क पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा तथा दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षित चालकों से अपेक्षा की जा रही है कि वे सड़क पर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अब तक 243 चालकों को मिला प्रशिक्षण
विभागीय निर्देश के आलोक में दरभंगा जिले में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 243 वाहन चालकों को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें 39 सरकारी वाहन चालक एवं 204 गैर-सरकारी वाहन चालक शामिल हैं।

जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजनों एवं वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।


विभाग का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण एवं जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए तथा दरभंगा जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *