Featured

माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई

 

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख ‘बिहार पेंशन दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी तथा सभी पात्र लाभार्थियों के खातों में हर महीने की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाएगी।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि दरभंगा जिला के कुल 3,82,149 पेंशनधारियों के खाते में 43 करोड़ 09,96,400 रूपये का हस्तांतरित किया गया। जिलाधिकारी ने संवाददाता के माध्यम से अपील की कि जो भी पात्र पेंशनधारी अब तक पेंशन योजना का लाभ से वंचित है। वे पेंशन राशि का लाभ प्राप्त करने हेतु अपना नाम योजना में जुड़वाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करें।

 

दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग शशि रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन उपस्थित थे, साथ ही एवं पेंशनधारी को उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *