Featured

दरभंगा जिला सीनियर डिवीज़न क्रिकेट लीग के फाईनल मैच में मिथिला क्रिकेट क्लब ने आजाद क्रिकेट क्लब को 60 रन से हराकर विजेता बनी

दरभंगा जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित 25-26 सत्र की सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के फाईनल मैच में मिथिला क्रिकेट क्लब ने आजाद क्रिकेट क्लब को 60रन से हराया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये मिथिला क्रिकेट क्लब ने 44ओवर में सभी विकेट खोकर 242 रन बनाये।

मिथिला क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज भासवान ने 78 रन(6×5(6×4 ), त्रिपुरारी केशव ने 56 रन(5×4),आनन्द ने 39रन(4×4 6×2), राशिद एवं मयंक ने बीस बीस रन बनाये। आजाद क्रिकेट क्लब के गेंदबाज चन्दन ने 41रन देकर 4विकेट, शमशी ने 56रन देकर 2विकेट तथा अंकित शिव ऋषि, प्राकृत्य, मुकेश एवं सरफराज ने एक एक विकेट लिये। जबाब में खेलने उतरी आजाद क्रिकेट क्लब ने 44ओवर में 182 रन सभी विकेट खोकर बना सकी।आजाद क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज अंकित शिव चौधरी ने 91रन (4×12,6×3), मुकेश कुमार ने 24 रन (4×2,6×3),सरफराज ने 15रन, शमशी ने 11रन बनाये। मिथिला क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मयंक ने 27 रन देकर 3 विकेट,भासवान एवं अफजल ने दो दो विकेट लिये।त्रिपुरारी केशव, अनिकेत एवं अमित राज एक एक विकेट लिये।मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार भासवान को दिया।

बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार त्रिपुरारी केशव को तथा बेस्ट बॉलरका खिताब अंकित चौधरी को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ दी मैच पुरस्कार पूर्व वरीय खिलाड़ी पारस वर्मा ने दिया।पुरस्कार वितरण समारोह में दरभंगा के वरीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, प्रभाष मिश्रा, नरेश राय, अंपायर सोहैल अख्तर,संजय झा, शलेन्द्र नाथ,सुभाष सिंह, संजीव सिन्हा, उमर अली खान, प्रदीप गुप्ता, जावेद अनवर, देवनन्दन झा, गगन झा, अखलाकुर रहमान, विशाल कुमार,उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *