ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हाइब्रिड मोड में कुलपति के आवासीय सभा कक्ष में कल देर शाम आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में प्रो हरि नारायण सिंह, मीणा झा, डॉ दिव्या रानी हंसदा, प्रो विजय कुमार यादव, प्रो अशोक कुमार मेहता, प्रो नारायण झा, डॉ अमर कुमार, डॉ सविता वर्मा, डॉ शिखर वासिनी आदि उपस्थित थे। कुलसचिव द्वारा गणपूति की सूचना के उपरांत कुलपति के आदेश से बैठक प्रारंभ हुई। सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से सिंडिकेट की गत 24 जून को संपन्न बैठक के सभी निर्णयों की संपुष्टि की गई। साथ ही 2 जुलाई को आयोजित विद्वत परिषद् की बैठक में लिए गए सभी निर्णयों- यथा बिहार लोक भवन, पटना से प्राप्त स्नातकोत्तर एक वर्षीय एवं दो वर्षीय अध्यादेश एवं विनियम को संशोधन करने, कुलाधिपति कार्यालय से प्राप्त स्नातक स्तरीय सेमेस्टर- 4 के (AEC-4) एनएसएस सिलेबस की स्वीकृति, निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाले बीएड पाठ्यक्रम संचालित अंगीभूत कॉलेजों में एमए इन एजुकेशन पाठ्यक्रम प्रारंभ करने, आर के कॉलेज, मधुबनी में चालू सत्र 2026 से एमबीए की 60 सीटों पर नामांकन तथा विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग में इसी सत्र से पुनः बायो टेक्नोलॉजी की प्रारंभ पढ़ाई प्रारंभ करने की अनुमति दी गई। सदस्यों का स्वागत एवं संचालन कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हांसदा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डीएसडब्ल्यू प्रो अशोक कुमार मेहता ने किया। प्रो मेहता ने सदस्यों को जानकारी दी कि इस बार विभिन्न विषयों के सिलेबस बनाने हेतु इस विश्वविद्यालय से 19 शिक्षक लोक भवन, पटना गए थे, जबकि एनएसएस के सिलेबस बनाने हेतु गत वर्ष कार्यक्रम समन्वयक डॉ आर एन चौरसिया एनएसएस (बिहार एवं झारखंड) के क्षेत्रीय केन्द्र, पटना गए थे।
Homeललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक...
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में सिंडिकेट की बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित
0
24

Previous article

