Saturday, June 13, 2026
Homeइंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, मंत्री पथ निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री दरभंगा...

इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, मंत्री पथ निर्माण विभाग सह प्रभारी मंत्री दरभंगा जिला की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई

- Advertisement -

इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा संभावित बाढ़ वर्ष 2026 की कार्ययोजना के लिए पुस्तकाकार निर्देशिका का भी विमोचन किया गया।
बैठक में निदेशित किया गया कि प्रत्येक अंचल में 500 पॉलीथीन शीट्स की अतिरिक्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
पश्चिमी कोशी नहर प्रमंडल दरभंगा के कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया कि नहरों का पानी खेत तक पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए।
माननीय मंत्री में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंताओ को निदेशित किया कि चिन्हित सभी 75 संवेदनशील स्थलों की सूची विधानसभावार बनाकर उपलब्ध करा दे।
ग्रामीण कार्य विभाग को निर्देशित किया गया कि बचे पुल- पुलियों की ससमय सफाई करवा ली जाए ताकि पानी के बहाव में समस्या नहीं आए।
नगर निगम को निदेशित किया गया कि चूंकि दरभंगा जिला जल जमाव से बहुत अधिक प्रभावित होता है सम्प हाउस के निर्माण में प्रगति लाये तथा सक्शन मशीनों की संख्या बढ़ाए।
मंत्री ने अपने कर कमलों से द्वारा हाल ही नदी में डुबने से मृत दो व्यक्तियों के आश्रितों को भी अनुग्रह अनुदान का चार चार लाख का चेक दिया गया।

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि दिनांक 10/06/2026 को कीरतपुर अंचल के झगुआरा गांव में हुए नाव दुर्घटना में 7 व्यक्तियों को बचाने वाले आपदा मित्र रमेंद्र कुमार को सम्मानित करते हुए माननीय मंत्री ने उनके कृत्य को देवतुल्य बताया तथा उनके नाम को आपदा प्रबंधन पुरस्कार हेतु अनुशंसा करने के लिए निर्देशित किया l आपदा मित्र ने अपने जीवन की परवाह नहीं करते हुए डूब रहे सातों व्यक्तियों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया। यह उनके अद्मय साहस झलकती है।

- Advertisement -

जिले के नवयुवकों के लिए यह प्रेरणा स्रोत है। आपदा के समय डुबते व्यक्तियों को अपने जीवन की परवाह न करते हुए नवजीवन देना इससे बड़ा मानवीय कर्तव्य कोई नहीं है। जिला प्रशासन दरभंगा इस साहसी आपदा मित्र को दिल से सलाम करता है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular