Saturday, June 13, 2026
Homeजिला प्रेक्षागृह, दरभंगा में आयोजित हुआ सवेरा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

जिला प्रेक्षागृह, दरभंगा में आयोजित हुआ सवेरा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम

- Advertisement -

550 से अधिक लोगों ने लिया भाग,कैंसर के शुरु आंभिक लक्षण एवं बचाव की दी गई जानकारी

- Advertisement -

दरभंगा, 12 जून 2026:जिला प्रेक्षागृह, दरभंगा में आज सवेरा कैंसर हॉस्पिटल, कंकड़बाग, पटना एवं आर.एस. मेमोरियल कैंसर सोसाइटी, कंकड़बाग, पटना के संयुक्त तत्वावधान में एक व्यापक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को कैंसर के शुरुआती लक्षणों, समय पर जांच एवं उपचार तथा इससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ

- Advertisement -

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं उपस्थित चिकित्सकों ने अपने कर कमलों से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के संस्थापक एवं वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. वी. पी. सिंह ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका समय पर पहचान एवं उपचार की होती है। उन्होंने कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी देते हुए लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की।
उन्होंने बताया कि जागरूकता के माध्यम से बड़ी संख्या में कैंसर रोगियों को शुरुआती अवस्था में पहचानकर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष रूप से मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर के शुरुआती संकेतों, जोखिम कारकों, बचाव के उपायों एवं नियमित जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।
इस जागरूकता कार्यक्रम में 550 से अधिक लोगों ने भाग लेकर कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों तथा उससे बचाव के उपायों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में बताया गया कि सवेरा कैंसर हॉस्पिटल, कंकड़बाग, पटना द्वारा अब तक समस्तीपुर जिले में लगभग 32 हजार लोगों की निःशुल्क जांच की जा चुकी है तथा 275 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार कराया गया है।
इस अवसर पर डॉ. वी. पी. सिंह ने कहा कि उनका संकल्प है कि बिहार का कोई भी कैंसर पीड़ित नागरिक केवल आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। ऐसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु अस्पताल हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि “सवेरा चला गाँव की ओर” अभियान के अंतर्गत राज्यभर में कैंसर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता को पहुंचाना है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दरभंगा जिला अंतर्गत एन सी डी ओ सत्येंद्र प्रसाद मिश्रा, बसंत कुमार झा, रवि रंजन, इन्द्रजीत कुमार एवं आर.एस. मेमोरियल कैंसर सोसाइटी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रबीश्वर, डॉ. जया भारती, डॉ. काशिफ रजा, स्टाफ नर्स निधि, अलका एवं अंजली, प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष राज तथा कैंप कोऑर्डिनेटर अंकित कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन कैंसर जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने एवं समय पर जांच को जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular