Friday, June 12, 2026
Homeमनोकामना मंदिर, राज परिसर में साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से पूर्व...

मनोकामना मंदिर, राज परिसर में साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से पूर्व निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

- Advertisement -

अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति, दरभंगा द्वारा प्रत्येक सप्ताह मनोकामना मंदिर, राज परिसर में साप्ताहिक सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से पूर्व संध्या 5 बजे, नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा
इस शिविर में मरीजों की निःशुल्क जांच और दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
चिकित्सा सेवा निम्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दी जाएगी:
1. डॉ. रजनीकांत प्रसाद
2. डॉ. आनंद कृष्णा
3. डॉ. शंकर गुप्ता

- Advertisement -

आयोजन समिति:
इस आयोजन की संयुक्त अध्यक्षता बबलू पंजियार जी और दीपू सूरी जी करेंगे। समिति परिवार के निम्न पदाधिकारी एवं सदस्य सेवा कार्यों में सहयोग करेंगे:
गिरधर गोपाल जी, राजेश पूर्वे जी, राहुल झा, आशीष साह, मनोज झा, राजकुमार महतो, राज कुमार बंसल, सत्यनारायण साह, सौरभ झा, सुनील गड़ाई,अवतार गामी,राम नाथ पंजियार, जय किशुन राउत, दीपक खर्गा, संतोष साह (शिक्षक), मनीष महासेठ, अमर वर्णवाल, सुनील यादव जी, शुभेंद्र जी, गुंजा जी, ममता गामी जी, सुजीत नायक, ओम झा, पवन राम, गोपी गामी, आदित्य ठाकुर, राजीव रंजन, ओम केसरी अमन राज आदि सदस्य

- Advertisement -

उपरोक्त सभी सदस्य झाड़ू लगाने से लेकर दरी बिछाने, मरीजों का रजिस्ट्रेशन, फलहारी भंडारा, चिकित्सा शिविर और सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ की व्यवस्था आदि कार्यों को सम्पन्न कराएंगे।

- Advertisement -

भविष्य की योजना:
हर दूसरे सप्ताह चिकित्सा शिविर और हर दूसरे सप्ताह सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

“भक्ति की शक्ति” का अनुभव दान और सेवा के माध्यम से मानव कल्याण के संकल्प को मजबूत करता है।
अधिक जरूरतमंद लोगों तक यह सूचना पहुंचे, इसके लिए मीडिया मित्रों से अनुरोध है कि जनहित में इस खबर को प्रमुखता दें।

निवेदक
अमर नाथ गामी
संस्थापक
अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति, दरभंगा

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular