उत्क्रमित हाई स्कूल, बिरनिया में दिनांक 17/05/2026 को एस. वी. हॉस्पिटल, लहेरियासराय के तत्वावधान में एक मल्टी-स्पेशलिटी निःशुल्क मेडिकल कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के 350 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। शिविर का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया।
मेडिकल कैंप में हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. गौड़ी शंकर झा ने लगभग 200 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी। महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना गौतम ने लगभग 75 महिला मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं, डॉ. मनीष कुमार ने करीब 75 मरीजों की जांच की।
शिविर में मरीजों का ब्लड शुगर परीक्षण भी किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी और आयुष्मान योजना के प्रति भी जागरूक किया। साथ ही मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
इस मेडिकल कैंप का आयोजन श्री अजीत कुमार चौपाल एवं डॉ. अमित लाल मलिक के मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। शिविर को सफल बनाने में दीपेश जी, आशुतोष, जितेंद्र पंडित, ग़ज़ाली, रोशन, अंजली सिस्टर एवं सरफराज अहमद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




