Featured

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश से 44 महाविद्यालयों के लिए अधिषद् सदस्यों की टीम गठित

टीम शैक्षिक उन्नयन, आधारभूत संरचना एवं छात्र-शिक्षक तथा कर्मचारी हितों से संबंधित विविध समस्याओं का करेगी आकलन

 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के आदेश से विश्वविद्यालय स्थित चारों जिलों के 44 महाविद्यालयों के शैक्षिक उन्नयन, आधारभूत संरचना एवं छात्र-शिक्षक तथा कर्मचारियों के हितों से संबंधित विविध समस्याओं के आकलन के लिए प्रत्येक महाविद्यालय के लिए द्वि- सदस्यीय अधिषद् सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। टीम प्रत्येक वर्ष के जून एवं दिसंबर माह में संबंधित कॉलेज का दौरा कर निरीक्षण प्रतिवेदन विश्वविद्यालय के सीसीडीसी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस रिपोर्ट के आलोक में कुलपति महोदय अवलोकन कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करेंगे।

गठित टीम महाविद्यालय का नाम, निरीक्षण तिथि, छात्रों की संख्या, छात्राओं की संख्या, वर्ग कक्ष संख्या, स्मार्ट बोर्ड की संख्या, स्वीकृत शिक्षकों के पद संख्या, शिक्षकेत्तर कर्मियों की संख्या, अतिथि शिक्षकों की संख्या, छात्र-छात्राओं हेतु शौचालय की उपलब्धता, कॉमन रूम, कॉमन रूम में आने वाले समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की उपलब्धता, प्रयोगशाला की स्थिति, निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में उपस्थित छात्र/ छात्राओं की संख्या, पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण की स्थिति, कॉलेज में अनुशासन की स्थिति, सेमिनार का आयोजन, परिसर में कैंटीन की उपलब्धता, गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन, शैक्षणिक स्थिति पर टिप्पणी, समय-तालिका की उपलब्धता, चौक-डस्टर की उपलब्धता, कॉलेज की प्रगति एवं शैक्षणिक माहौल के संबंध में विचार आदि 25 बिंदुओं पर रिपोर्ट देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *