Featuredदरभंगाप्रादेशिक

नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक, लहरिया कट बाइकर ने मारी एंट्री तो SSG के फूले हाथ-पैर।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे, तभी लहरिया कट बाइकर्स की चपेट में आने से वो बच गए।

जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार मॉर्निंग वॉक के लिए मुख्यमंत्री आवास से 7 सर्कुलर जा रहे थे, तभी सुरक्षा घेरे में लहरिया कट बाइकर्स घुस गए। इसके बाद रोकने पर दोनों बाइकर्स भागने लगे। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बाइक सवारों को पकड़ लिया।

इधर, बाइक सवार कौन हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है। बाइक सवार सीएम नीतीश कुमार के काफी नजदीक पहुंच गए थे। इसके बाद सीएम बचने के लिए फुटपाथ की ओर भागे।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए थे। दोनों बाइकर्स से सचिवालय थाना में पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक हुआ है। पटना के बख्तियारपुर में एक कार्यक्रम के दौरान युवक ने नीतीश कुमार को मुक्का जड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *