Wednesday, June 10, 2026
Home28 अप्रैल को BSDC KYP CENTER बेनीपुर में आयोजित होगा जॉब कैंप 

28 अप्रैल को BSDC KYP CENTER बेनीपुर में आयोजित होगा जॉब कैंप 

- Advertisement -

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से  Elite Foods Private Limited द्वारा 28 अप्रैल को BSDC KYP Center, बेनीपुर के परिसर में तथा 30 अप्रैल को रामनगर आई.टी.आई. के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय, दरभंगा में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अपराह्न 03ः00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा Trainee Production, Manufacturing Process, Trainee Packing के लिए क्रमश: 100-100 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10th, 12th and ITI उत्तीर्ण पुरूष/महिला अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित है।

- Advertisement -

 

 

उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 16,000 रूपये वेतन के अलावे मुफ्त आवास, भोजन तथा सप्ताहिक अवकाश, पी.एफ., ई.एस.आई, इनसेंटिव, बोनस प्रतिमाह दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी को इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते है।

 

 

उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इक्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे।

जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular