Featured

सहरसा : दुर्गा पूजा पर कव्वाली का मुकाबला आयोजित:सहरसा में हिन्दू-मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल, श्रोताओं ने उठाया लुत्फ

सहरसा में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते सलखुआ महंथ मिठ्ठु दास उच्च विद्यालय परिसर में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी ने कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां दो दिवसीय कव्वाली मुकाबला का आयोजन हुआ। इसका श्रोताओं ने जमकर लुत्फ उठाया।

कव्वाली मुकाबला का उद्घाटन मुखिया सह पूजा कमेटी के अध्यक्ष रणवीर यादव, कामरेड नेता ओमप्रकाश नारायण, अधिवक्ता बसंत यादव, अनिल फौजी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुखिया रणवीर यादव व ओमप्रकाश नारायण ने अपने संबोधन में श्रोताओं को आपसी भाईचारे के बीच कव्वाली का लुत्फ उठाने को कहा। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटी है।
श्रोताओं की जुटी भीड़

दशहरा के रात कव्वाली देखने श्रोताओं की बड़ी भीड़ जुटी। कव्वाली मुकाबला में बरेली की जेबा रंगीली व सिलीगुड़ी के परवेज रंगीला ने शिरकत की। कव्वाली की शुरुआत जेबा रंगीली ने माता के जयकारों के बीच तेरा जलवा काशी में नजारा है, मेरे अल्लाह मेरे मौला, मंदिर हो या मस्जिद आदमी तेरे दर पर फकीर है, से समा बांध दिया।

कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित हुआ है।
शेरों शायरी के बीच मोहे नैना मिलाके आदि गजल से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जवाब में परवेज रंगीला ने निगाहों से तूने ये क्या पिला दिया, उनकी अता को देखकर हैरत से देखते हे, आदि गजल प्रस्तुत किया। कव्वालों के बीच शेरों शायरी व जुगलबंदी के बीच श्रोताओं की फरमाइश पर कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कव्वाली सुना कर दर्शकों को खूब नचाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में केसरी कुमार, पवन यादव, रंजीत कुमार, शैलेन्द्र यादव, अजित कुमार, अशोक मंडल, संजय साह, पप्पू आदि ने सराहनीय योगदान दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *