Wednesday, June 10, 2026
Homeडीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन

डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन

- Advertisement -

दरभंगा, 30 मार्च, 2026:-बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज कार्यालय कक्ष में 35 अधिक आवेदनों पर जन सुनवाई किया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

- Advertisement -

जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

जनसुनवाई के दौरान 35 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से लगभग कई मामलों को मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया,जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, मनरेगा से संबंधित, बैटरी चालित ट्राई साइकिल हेतु, निबंधन विभाग,भूमि विवाद,जमीन निबंधन से संबंधित,अतिक्रमण मुक्त, से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular