Saturday, April 11, 2026
Homeजिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एल.पी.जी. गैस

जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एल.पी.जी. गैस

- Advertisement -

उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 13 मार्च को 12 हजार 260 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 10,055 सिलेंडर एजेसिंयों के पास शेष हैं।

- Advertisement -

दरभंगा जिला में 14 मार्च 2026 को 6,732 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। इस प्रकार दरभंगा जिला में संचालित एजेंसियों के पास 16,787 गैस सिलेंडर भंडारित होगा, जिसमें सें 14 मार्च को दरभंगा जिलान्तर्गत एजेंसियों द्वारा कुल – 11 हजार 970 गैस सिलेंडरों का वितरण किये जाने की संभावना है

- Advertisement -

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।

आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular