Featured

आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई

जनसुनवाई में 20 से अधिक मामलों की सुनवाई, त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए दिए निर्देश

दरभंगा, 20 फ़रवरी 2026 :
श्री हिमांशु कुमार राय आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कई आवेदकों के आवेदनों पर सुनवाई की गई तथा आमजनों की समस्याओं के पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।
सुनवाई के दौरान भूमि विवाद,अतिक्रमण मुक्ति, विद्युत विभाग से संबंधित समस्याएँ तथा अन्य जनसामान्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
आयुक्त महोदय ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों की नियमित समीक्षा की जाए तथा प्रगति प्रतिवेदन समय-समय पर प्रस्तुत किया जाए,ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।
आयुक्त ने बताया कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *