Featured

डीएम ने दिल्ली मोड़ पर निर्माणाधीन बस स्टैंड पर चल रहे कार्यों का किये निरीक्षण

कौशल कुमार जिलाधिकारी,दरभंगा ने आज दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को बस स्टैंड परिसर के चारों ओर सुदृढ़ चाहरदीवारी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया,ताकि परिसर को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।
अत्यधिक बस स्टैंड भवन का निर्माण कार्य प्रगति में पाया गया।इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा भवन के स्वीकृत नक्शे का अवलोकन कर निर्माण की गुणवत्ता एवं मानकों की समीक्षा की गई।
उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं समय सीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थलों पर अतिक्रमण पाया गया, जिलाधिकारी ने संबंधित* *पदाधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया,ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
परियोजना निदेशक, बुडको द्वारा अवगत कराया गया कि बस स्टैंड तक जाने वाली सड़क को मोटरेबल बना दिया गया है,जिलाधिकारी ने सड़क का भौतिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बस स्टैंड भवन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए तथा नियमित मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के विकसित होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी ।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना को समयबद्ध और निर्धारित मापदंड से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *