ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन किया गया
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा में पीएचडी एडमिशन टेस्ट 2024 का आयोजन किया गया। इस निमित्त दरभंगा शहर में सात केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं उड़नदस्ता दल की व्यवस्था की गई। कुलपति द्वारा कुछ केंद्रों का भ्रमण किया गया। मारवाड़ी कॉलेज दरभंगा सेंटर पर अंग्रेजी और हिंदी विषय , एम एल एस एम कॉलेज दरभंगा में इतिहास, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र , के एस कॉलेज दरभंगा में वाणिज्य, प्रबंधन एवं शिक्षाशास्त्र विषय , मिल्लत कॉलेज दरभंगा में वनस्पति विज्ञान, रसायन शास्त्र, भौतिक और गणित , विश्वविद्यालय वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग में जीव विज्ञान साथ ही एपीजीएके wit केंद्र पर संगीत, मैथिली, संस्कृत, उर्दू, दर्शनशास्त्र, एवं AIH विषय की परीक्षा ली गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। सीएम साइंस कॉलेज दरभंगा केंद्र पर अपरिहार्य कारणवश परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। उक्त केंद्र पर मनोविज्ञान, गृह विज्ञान ,भूगोल और राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी। शेष छह परीक्षा केंद्रों पर 2483 परीक्षार्थियों में से 2022 परीक्षार्थी उपस्थित हुए शेष 552 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, उपस्थिति का प्रतिशत 81.43 के रूप में पाया गया। केंद्रवार उपस्थिति निम्नवत रही।
