Saturday, June 13, 2026
Homeस्वच्छता अभियान के तीसरे दिन प्रधानाचार्य ने स्वयं थामी कमान

स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन प्रधानाचार्य ने स्वयं थामी कमान

- Advertisement -

सी. एम. साइंस कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई द्वारा चलाये जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तीसरे दिन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने स्वयं इसकी कमान संभाली।उन्होंने स्वयंसेवकों के साथ शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की अलग-अलग टोली बनाकर महाविद्यालय परिसर में व्यापक एवं संगठित स्वच्छता अभियान चलाया। इस क्रम में परिसर स्थित विभिन्न नालों में जमी गंदगी, काई एवं आसपास फैले कूड़ा-कचरे की साफ़-सफ़ाई कर परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यकर बनाने का सराहनीय प्रयास किया गया।अभियान के तीसरे दिन के कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह के साथ इकाई के सक्रिय सदस्य डॉ. निधि झा, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. अंशु सिन्हा, डॉ. रवि रंजन, डॉ. तालिब खान एवं डॉ. इरशाद अहमद सहित महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। शिक्षकों में डॉ. ऋचा, डॉ. यू. के. दास, डॉ. अभय सिंह, डॉ. सुजीत कुमार चौधरी, डॉ. अभिषेक, डॉ. बी. डी. त्रिपाठी, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. पूजा अग्रहरि, डॉ. अवध बिहारी यादव, डॉ. खालिद अनवर, डॉ. सुमनदीप कौर, डॉ. सत्येंद्र कुमार झा, डॉ. हर्षा कश्यप, डॉ. आदित्य नाथ मिश्रा एवं डॉ. विनीता प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे। जबकि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में प्रवीण कुमार झा, आदित्यनाथ झा, शिवशंकर झा, रोहित कुमार झा, अभिषेक कुमार, राधेश्याम झा एवं अनुपम कुमार झा, जितेंद्र महतो, सतीश कुमार, जितेंद्र राम, विकास कुमार, जयकांत कामती, लीला कुमारी, जरीना खातून, अपर्णा कुमारी, सिंदु कुमारी आदि का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा।
मौके पर प्रधानाचार्य प्रो संजीव कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान होती है। स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर न केवल स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक होता है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह ने स्वयंसेवकों की कर्मठता की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वच्छता अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सामूहिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सजगता विकसित करते हैं। अभियान के तीसरे दिन की सफलता में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों बिपुल, शिवम, मशीराह, अविनाश, काम्या, ज़ोहा, अंकित, मेहविश, राखी, इकरा, स्नेहा, अविनाश झा, किरण, गुलशन एवं आयुष आदि ने पूर्ण उत्साह, निष्ठा एवं श्रमदान के माध्यम से महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular