Saturday, June 13, 2026
Home21 जनवरी को जॉब कैम्प

21 जनवरी को जॉब कैम्प

- Advertisement -

दरभंगा, 19 जनवरी, 2026 : -*युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को BSDC हायाघाट में Paytm Services PVT. LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है।

- Advertisement -

उक्त जॉब कैम्प Field Sales Executive एंव Senior Field Sales Executive के लिए, कुल 25 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 12th,ग्रैजुएशन और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी। जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित है।
कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 16666 से 21000 वेतन सहित अन्य इनसेन्टिव, ईएसआई, पीएफ, इंश्योरेंस प्रतिमाह दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को दरभंगा टाउन में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसलिए आप सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभउठावे। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है l

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular