Friday, July 24, 2026
Latest:
Featured

डीएम ने सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर,दरभंगा से जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की जाएँगी।
उन्होंने कहा कि यह रथ सड़क दुर्घटनाओं से बचाव, सुरक्षित वाहन परिचालन तथा यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को प्रेरित करेगा।

जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने जिलेवासियों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट* पहनें,चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा यातायात नियमों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैl
अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने हेतु जनसहयोग पर बल दिया।
जागरूकता रथ जिले के शहरी क्षेत्र एवं प्रखंड में जाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री सलीम अख्तर, जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा, नजारत उप समाहर्ता श्री पवन कुमार, वरीय उप समाहर्ता (स्थापना) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *